अबना : प्राप्त जानकारी के अनुसार आले सऊद ने एक इमामे जुमा को हिज़्बुल्लाह की प्रशंसा करने के आरोप मे १३ साल जेल की सजा सुनाई है । सूत्रों के अनुसार आले सऊद के कारिंदों ने सऊदी अरब की एक मस्जिद के इमाम को हिज़्बुल्लाह को प्रतिरोधी आंदोलन बताने और खाड़ी के अरब देशों की सत्ता प्रणाली पर सवाल उठाने के आरोप मे १३ साल क़ैद की सजा सुनाई है । अदालत ने आरोप लगाया है कि इस इमाम ने जुमे के ख़ुत्बों मे सऊदी सरकार के विपरीत हिज़्बुल्लाह की तारीफ की तथा देश की राजनीति मे दख़्ल देते हुए इस संगठन की सहायता की है । सऊदी मस्जिद के इस ख़तीब पर १३ साल की सजा गुज़ारने के बाद देश से बाहर निकलने पर भी पाबंदी रहेगी ।
13 अगस्त 2017 - 15:21
समाचार कोड: 848016
आले सऊद ने एक इमामे जुमा को हिज़्बुल्लाह की प्रशंसा करने के आरोप मे १३ साल जेल की सजा सुनाई है